{"_id":"57d061d54f1c1bbc0a3170d9","slug":"dead-body-thrown-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव बोरे में रख जंगल में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव बोरे में रख जंगल में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बोरी में डालकर फेंकी लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेन्दा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंपियरगंज जंगल में बुधवार की सुबह हत्या कर फेंका गया बोरे में युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।
कैंपियरगंज जंगल में वन विभाग के प्रकोष्ठ डिपो के नजदीक फरेन्दा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे प्लास्टिक के बोरे में 30 वर्षीय युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी। इसकी सूचना फरेन्दा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
युवक की जीभ बाहर निकली हुई थी और चेहरे से गले तक खून सना हुआ था। क्षेत्र में शव मिलने से दहशत फैल गई। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि कहीं और हत्या करके शव को लाकर फेंक दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फरेंदा सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि युवक की जेब में कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।