फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead body reached after one year

मौत के एक साल बाद आई लाश

Wed, 28 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 28 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dead body reached after one year
सऊदी अरब से शव आते ‌ही मच गया कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार। क्षेत्र के खोस्टा निवासी का सऊदी के आबा शहर में सड़क पर का करते समय रोलर से दब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता परमहंस और माता रमापति की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पत्नी रीमा का बदहवास है। उनकी हालत पागलों की तरह हो गई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार तुलसी 30 वर्ष अपने व परिवार के जीविकोपार्जन के लिए जुलाई 2015 में सऊदी के आबा नामक शहर में गया था। वह एक निजी कंपनी में रोलर के साथ रोड बनाने का काम करता था। कुछ माह तक वह काम किया था कि 26 दिसंबर 2015 को रोलर से दब जाने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


तुलसी की मौत की सूचना साथ में काम करने वाले लोगों ने दी। सूचना मिलने पर पिता परमहंस ने कंपनी के लोगों से बात की और शव को भेजने की फरियाद की। कंपनी ने तुलसी के शव को 26 दिसंबर 2016 को पुलिस की देखरेख में पैतृक घर खोस्टा में भेजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में ताबूत पहुंचते ही लोगों की आंखें भर आईं। लोग फफक-फफक कर रोने लगे। तुलसी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पास खाने के लिए रोटी जुटाने में परेशानी थी। यह सोच माता पिता ने कर्ज लेकर तुलसी को सऊदी भेजा कि बेटा पैसा कमाएगा तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed