{"_id":"57d1ba6d4f1c1b876a31834f","slug":"dead-body-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में बोरे में भरकर फेंके शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में बोरे में भरकर फेंके शव की हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरेन्दा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह कैंपियरगंज जंगल में वन विभाग के डिपो के नजदीक फरेंदा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे प्लास्टिक के बोरे में 30 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त हो गई है।
युवक सोनू निवासी जंगल झझवा टोला बनकटवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर का रहने वाला था। वह पैकेज्ड पानी बांटने का काम करता था। तीन दिन पहले से घर से गायब था। मृतक के पिता तुलसी प्रसाद ने हत्या का आरोप लगतो हुए फरेंदा थाने में तहरीर दे दी है।
फरेंदा पुलिस मृतक युवक के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगालने में लगी हुई है। चर्चा है कि प्रेम प्रपंच में पीपीगंज क्षेत्र में हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
एसपी भारत सिंह का कहना है कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण क्लू लगे हैं।