{"_id":"57e430c34f1c1bf840a82e25","slug":"dead-body-found-of-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक के किनारे दो हिस्सों में महिला का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक के किनारे दो हिस्सों में महिला का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
फरेंदा/पुरंदरपुर। पुरंदरपुर रेलवे क्रासिंग से 200 मीटर उत्तर दिशा में ट्रैक के किनारे महिला का दो हिस्सों में कटा शव बरामद हुुआ। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव के करीब ट्रैक के किनारे 30 वर्षीय महिला का शव देखा गया। कुछ लोगों ने बताया कि महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। महिला लाल रंग की साड़ी और पैर में लाल रंग की चप्पल पहनी थी। उसके पास से 2040 रुपये बरामद हुए।
अगल-बगल के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसओ ओपी चौहान ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत का कारण ट्रेन से कटना बताया जा रहा है।