फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead body found beside railway track

ट्रैक के पास युवक का शव मिला

Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
dead body found beside railway track
बृजमनगंज रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। शुक्रवार शाम को घर से निकले पुरंदरपुर थाना के मोहनापुर निवासी युवक का शनिवार को गोरखपुर-नौतनवां रेल खंड पर लक्ष्मीपुर के दक्षिणी आउटर के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां रखा गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर के पास ट्रैक के बगल में शनिवार की भोर में शव होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों का सहारा लिया। उसकी शिनाख्त मोहनापुर के नजरूल्लाह के पुत्र शेर मुहम्मद (32) के रूप में की गई। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं तो कुछ हादसा बता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। परिवार के लोग बेटे के गम में अभी कुछ भी बोल पाने की हालत में नहीं हैं। इस बाबत प्रभारी एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि शेर मुहम्मद शुक्रवार की शाम को घर से निकला था। सुबह शव मिलना संदिग्ध मामला है। ऐसे में पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed