{"_id":"5ce04f02bdec2207790751bc","slug":"dead-bodies-set-by-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार(महराजगंज)। कोठीभार क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर निवासी वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने जाम लगाया। थानेदार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
बीते मंगलवार को कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में एक वृद्ध की गला रेतकर घायल कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार की रात शव गांव लाया गया तो शनिवार को सड़क पर शव रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। घायल 70 वर्षीय छविलाल निवासी ग्राम बैजनाथपुर गला पर धारदार हथियार से वार की वजह से बोल नहीं पा रहा था, लेकिन उसने कागज पर लिख कर दिए बयान में ग्रामसभा बैजनाथपुर के टोला धवल छपरा के कुछ लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। मृतक की पुत्री आसमा खातून ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। छविलाल की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के पुत्र अनवर अली, पुत्री आसमा ख़ातून के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोठीभार एसओ सर्वेश सिंह ने ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। नेबुआ नौरंगिया एसओ सुनील सिंह का कहना है कि पहले तहरीर मिली थी, लेकिन अब छविलाल की मौत हो गई है। दूसरी तहरीर मिलने पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।