फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crushed under truck

ओवर लोड ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
crushed under truck
सौनोली थाने का घेराव करते हादसे से गुस्साए लोग। - फोटो : अमर उजाला
सौनोली। कोतवाली के काली मंदिर के निकट एक ओवर लोड ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। उसके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान कोतवाली के ग्राम त्रिलोकपुर टोला पहनी के रहने वाले परमानंद तिवारी पुत्र वीरेंद्र के रूप में हो सकी। ट्रक में फंस कर काफी दूर तक घिसट जाने से शव क्षत-विक्षत हो गया। इससे आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और कोतवाली गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। किसी अनहोनी की आशंका में कोतवाली पुलिस ने पीएसी के साथ अन्य थानों की पुलिस को बुला ली। जिससे हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह दस बजे कोतवाली गेट पर नेपाल जाने के लिए बाहर से आए ट्रकों को पुलिस ने एक साथ छोड़ दिया। इसी बीच स्थानीय कोतवाली के ग्राम त्रिलोकपुर टोला पहनी के रहने वाले परमानंद तिवारी पुत्र वीरेंद्र साइकिल से घर से दुकान पर जा रहे थे। काली मंदिर के निकट वह एक ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें रौंदते हुए कुछ दूर निकल गया। शव क्षत-विक्षत हो जाने से पहचान पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन


उनकी पैंट के पॉकेट में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा और क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। लोग पुलिस पर धनउगाही के लिए वाहनों को रोके रखने का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि पुलिस सुबह, दोपहर, शाम को एक साथ वाहनों को छोड़ती है। जल्द से जल्द नेपाल पहुंचने के चक्कर में वहान चालक तेज गति से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना और जाम आम बात हो गई है। नाराज लोगों ने कोतवाली गेट पर लगे पुलिस बैरियर को हटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पीएसी और अन्य थानों से पुलिस बल मंगा लिया। तीन भाइयों में बड़े परमानंंद की शादी हो चुकी थी और एक बच्चा भी है। कोतवाली परिसर में पहुंचे परिजनों और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव वालों ने बताया कि परमानंद मिलनसार युवक थे। सोनौली कस्बे की एक दुकान पर बिजली मैकेनिक का कार्य कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते थे।


कोतवाल तेज प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed