फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Controversy on giving samadhi at the temple premises

मंदिर परिसर में समाधि दिए जाने पर विवाद

Fri, 03 Aug 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 03 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Controversy on giving samadhi at the temple premises
मंदिर परिसर में समाधि दिए जाने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव जमुई पंडित के बड़ा टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को साधु की पत्नी के शव को समाधि दिए जाने के मसले पर दो गुटों में विवाद पैदा हो गया। विवाद बढ़ते देख पुलिस बुला ली गई। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बाद में पुलिस प्रशासन की पहल पर शव को समाधि दिए जाने पर सहमति बनी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन


ग्रामीण संजय जायसवाल, राजेश वर्मा, विजय कनौजिया, गोरख वर्मा, गोविन्द तिवारी, उमेश आदि लोगों ने बताया कि गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की देखभाल साधु पारस नाथ वर्मा कर रहते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे साधु की पत्नी गंगोत्री देवी (75) का निधन हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह साधु अपनी पत्नी के शव को मंदिर परिसर में समाधि देने की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच गांव के हेमंत दुबे व प्रभु जायसवाल आदि विरोध जताते हुए समाधि दिए जाने से रोकने लगे। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और ग्रामसभा के लोग दो गुटों में बंट गए। विवाद बढ़ते देख ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। साथ ही थाना प्रभारी निचलौल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण दो पक्षों में बंट गए। जिसमें अधिकांश लोग साधु की पत्नी का शव मंदिर परिसर में ही दफन कराना चाह रहे थे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे थे। विवाद ज्यादा बढ़ते देख निचलौल, कोठीभार, चौक व सदर महिला थाने की पुलिस बुलाकर तैनात कर दी गई। उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के आपसी सामंजस्य से साधु की पत्नी के शव मंदिर परिसर के पास ही समाधि दी गई। इस मौके पर तहसीलदार राहुल देव भट्ट के अलावा तमाम पुलिस कर्मी एवं गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed