फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   complaint case registered against azad

कांग्रेस सांसद के खिलाफ परिवाद दाखिल किया

Sat, 19 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 19 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
complaint case registered against azad
यूपी प्रभारी गुलाम नवी आजाद - फोटो : amar ujala
महराजगंज। शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवार वाद दाखिल किया है। अधिवक्ता ने बताया कि राज्य सभा सांसद गुलाम नबी आजारद ने संसद में देश के शहीदों के प्रति आपत्तिजनक व प्रतिकूल टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि बैंकों की लाइन में मरे लोगों की संख्या सीमा पर शहीद हुए सैनिकों से ज्यादा है। सांसद का यह बयान भारतीय सेना के प्रति अमर्यादित और आपत्तिजनक है। भारतीय सैनिकों के उनके कर्तव्य से विचलित करने व उनके राष्ट्र निष्ठा को कुंठित करने का प्रयास है। आजाद का बयान भारतीय सेना के मनोबल व साहस के खिलाफ है।
विज्ञापन


ऐसे में उन शहीदों की अमूल्य शहादत की तुलना नोट बंदी व बैंकों में लाइन में खड़े लोगों के निधन से करके परिवादी को अंदर से झकझोर दिया है। इससे क्षुब्ध अधिवक्ता विनय कुमार पांडे ने अभियुक्त सांसद गुलाम नबी आजाद साउथ एवेन्यू लेन नई दिल्ली के खिलाफ परिवारवाद दाखिल किया है। परिवाद स्वीकार करते हुए कोर्ट ने परिवादी के बयान के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed