फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   committed suicide on birthday

युवक ने जन्मदिन पर दी जान

Fri, 21 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
committed suicide on birthday
युवक की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स का बेटा गले में फंदा डाल मौत को गले लगा लिया। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि जिला संयुक्त अस्पताल में युवक की मां दुर्गावती देवी स्टाफ नर्स के पद पर आठ साल से तैनात हैं।
विज्ञापन


उनके दो पुत्र शवींद्र कुमार और मिंटू तथा एक बेटी है। शवींद्र कुमार दो साल से आगरा से लैब टेक्निशियन का कोर्स करके बेरोजगार था। उसे सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद थी मगर मौका नहीं मिल सका था। उसका छोटा भाई मिंटू कानपुर में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही शवींद्र कुमार का जन्मदिन था। उसकी मां और बहन उसके जन्मदिन की तैयारी के लिए बाजार गई हुई थीं औरा पिता भी इसी सिलसिले में घर से बाहर थे।
विज्ञापन


मौका पाकर युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर झूल गया। तीन बजे के करीब परिवार के लोग जब बाजार से घर वापस पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद पड़ा है। बार-बार आवाज देने के बाद भी फाटक नहीं खुल रहा है। मां और बहन घर के पीछे खिड़की के रास्ते देखा कि कोई कुंडी में लटक रहा है। पैर झूलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां तो तुरंत बेहोश हो गई। बहन चिल्लाते हुए बाहर की ओर आई। देखते ही देखते घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को उतारकर जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed