फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   committed suicide in chhitahi

छितही बुजुर्ग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 06 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
committed suicide in chhitahi
लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
फरेन्दा। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर छितही बुजुर्ग के युवक ने छत की कुंडी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के अपने को कमरे में बंद कर फांसी लगा लिया।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम छितही बुजुर्ग निवासी महेंद्र (30) बेरोजगार थे। आर्थिक तंगी के कारण अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे महेंद्र का उसकी पत्नी उषा से विवाद हो गया। उषा कहीं गांव में चली गई। इसके बाद महेंद्र कमरे में गया और रस्सी के सहारे छत की कुंडी से फंदा लाकर जान दे दी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पत्नी उषा व परिवार के अन्य सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़कर जब तक कमरे में आए, महेंद्र की मौत हो चुकी थी। महेंद्र की दो बेटियाें सात वर्षीय सुंदरी और दो वर्षीय प्रिया के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद पत्नी उषा व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उषा उस पल को कोस रही थी जब पति से उसका झगड़ा हो गया था। गांववालों के अनुसार, महेंद्र बेरोजगार था और उसकी दो बेटियां भी थीं। परिवार भी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने में महेंद्र असमर्थ सा महसूस कर रहा था। इसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed