फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   combine crushes mother and son, dead

कंबाइन से दबकर मां-बेटे की मौत

Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
combine crushes mother and son, dead
कंबाइन से दबने से मां-बेटे की माैत। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नटवा में रविवार की शाम कंबाइन से दबकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दोनों गेहूं बोरे में रख रहे थे। चालक उन्हें देखा नहीं। पीछे करते समय पहिए के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को शव को पीएम ले जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नटवा में रविवार को कोटा मुकुंदरपुर निवासी सुकुरल्ला अपनी कंबाइन मशीन लेकर आए थे। गांव के कई लोगों की फसल काटनी थी।

विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे कंबाइन गांव की सुहिस्ता खातून के खेत में गया। गेहूं काटने के बाद सुहिस्ता अपने दो साल के बेटे समीर के साथ बोरे में गेहूं भर रही थीं। तभी कंबाइन का चालक उन्हें देखा नहीं और कंबाइन पीछे करना लगा। इस दौरान दोनों कंबाइन के पहिए के नीचे आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सुहिस्ता को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मां बेटा के शव को पीएम के लिए कब्जे में ले लिया।

इस दौरान भारी संख्या में गांव वाले पहुंच गए और पीएम कराने का विरोध करने लगे। बाद में कुछ लोगों व पुलिस के बताने के बाद कि एक्सीडेंट का मामला है, पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। तब जाकर लोग माने।

उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। मां बेटे की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि घटना में मां बेटे की मौत हुई है। कंबाइन को कब्जे में ले लिया गया है। घर वालों के तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed