फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   child crushed under bus

बस की टक्कर से मासूम की मौत

Fri, 10 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 10 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
child crushed under bus
solan bus accident
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम लोहेपार में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दरवाजे के सामने खेल रहे चार वर्षीय मासूम की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के दादा ने तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा लोहेपार निवासी उमेश गुप्ता का चार वर्षीय बालक राधामोहन उर्फ रमन शाम करीब साढ़े चार बजे अपने दरवाजे के सामने गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय सिसवा से घुघली की तरफ जा रही प्राइवेट बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। रमन की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बस चालक को दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोठीभार आनंद कुमार गुप्ता ने बस और चालक को लेकर थाने आए। रमन के पिता उमेश गुप्ता विगत एक माह पहले जीविकोपार्जन के लिए लुधियाना कमाने गए थे। उमेश गुप्ता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रतन (9) व छोटा बेटा मृतक रमन (4) था। राधामोहन उर्फ रमन की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दादी कोइली देवी, दादा श्री गुप्ता, मां संतोषी देवी व भाई रमन का रो-रोकर बुरा 
हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed