फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   checking campaign wine shops

शराब की दुकानों की जांच के लिए अभियान शुरू

Thu, 04 Jan 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
checking campaign wine shops
फरेंदा में सरकारी शराब की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम आरबी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। शासन के आदेश पर शराब की दुकानों की जांच के लिए गठित टीम ने बुधवार को कई दुकानों की जांच की। जांच के दौरान खामियां सामने आ रही हैं। ज्यादातर गड़बड़ी स्टॉक रजिस्टर के रख-रखाव में मिल रही है। जांच पूरी होने तक अभियान चलेगा। 
विज्ञापन


 आबकारी अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कुल तीन सदस्यीय 14 टीम गठित की गई है। हर टीम में एक पुलिस अधिकारी, एक राजस्व अधिकारी तथा आबकारी विभाग का एक कर्मचारी लगा है। टीम जिले की सभी देशी, विदेशी, बीयर तथा माडल शाप की दुकानों की जांच कर रही है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच में कई दुकानों पर खामियां सामने आ रही हैं। पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के धानी, बृजमनगंज, कोल्हुई, पुरंदरपुर सहित अनेक जगहो की सरकारी शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण हुआ। किसी भी दुकान पर शराब स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। जिसकी सूचना आबकारी अधिकारी को देकर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र में एसडीएम आरबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी पुलिस के साथ फरेंदा, भैया फरेंदा, रतनपुर, रामनगर, महदेवा दूबे, धानी ढाला, महदेवा आदि जगहों की सरकारी देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकान की चौहद्दी, स्टाक, स्टाक रजिस्टर व लाइसेंस की जांच की गई।

स्टाक रजिस्टर अपडेट नहीं पाए गए। दुकान के मालिक व मुनीब को अभिलेख दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई। इसके अलावा तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता के साथ टीम ने धानी, बृजमनगंज, फुलमनहां, बहदुरी, लालपुर, लेदवा, मिश्रौलिया व हड़ियाकोट में दुकानों को निरीक्षण किया गया।


एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी दुकान पर स्टाक रजिस्टर दुरुस्त नहीं मिला। दुकान के मालिक के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी, एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह, अरविंद त्रिपाठी, दरोगा यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed