फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cheating in viza

विदेश भेजने के नाम पर 35 युवकों से ठगी की

Mon, 02 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 02 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
cheating in viza
ठगी के शिकार युवक श्यामदेउरवा थाने मंे तहरीर देने के बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट के साथ। - फोटो : अमर उजाला
परतावल। सऊदी भेजने वालों का गिरोह श्यामदेउरवा क्षेत्र में सक्रिय है। कुशीनगर के 35 युवक श्यामदेउरवा थाने पहुंचे और परतावल चौक के निकट पिपरिया निवासी व्यक्ति के खिलाफ फर्जी वीजा और टिकट देने का आरोप लगाकर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खड्डा निवासी विकास कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि पिपरिया निवासी व्यक्ति ने पहले अल हदीस ट्रेवल एजेंसी के जरिए उन लोगों से 50 हजार रुपये लिए थे। बाद में उसने नाम बदल कर ग्लोबल इंटरनेशनल के नाम से कर लिया। जो परतावल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास है।
विज्ञापन


सभी को उसने विदेश जाने के लिए हवाई जहाज का टिकट तथा वीजा भी दिया। वे लोग 24 दिसंबर को कोलकाता पहुंच गए। सभी की 27 और 28 दिसंबर को फ्लाइट थी। लेकिन जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां बताया गया कि टिकट व वीसा फर्जी है। उसने अपने सहयोगी राकेश का मोबाइल नंबर भी दिया था। लेकिन जब जरूरत पड़ी तो वह नंबर भी नहीं मिला। बाद में उसने नंबर भी बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने यह भी बताया कि उनके पास जो पैसा था वह तो खाने-पीने में खत्म हो गया। वे बिना टिकट के कलकत्ता से बड़ी मुश्किल से आए हैं। कई दिन से कुछ खाए-पीए नहीं हैं। उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी ताहिर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा अनुज कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed