फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chain snatching in nautanawa

व्यवसायी की पत्नी से चेन छीनी

Sun, 14 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
chain snatching in nautanawa
चेन स्नैचिंग - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। नगर के पुरानी नौतनवा चौराहे के समीप स्थित काली मंदिर के सामने शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर वापस जा रही नगर के व्यवसायी की पत्नी के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। सूचन मिलने के बाद पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


चेन स्नैचिंग का शिकार उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सीताराम अग्रहरि की पत्नी सुशीला देवी अपनी तीन वर्षीय नतिनी के साथ रात आठ बजे इंदिरानगर स्थित अपने देवर राधेश्याम अग्रहरि के घर से वापस गांधीनगर स्थित अपने आवास लौट रही थीं।
विज्ञापन


कालीमंदिर के सामने जैसे ही पहुंचीं, तभी सामने से बाइक सवार दो युवक आकर रुके और उनके गले से सोने की चेन खींचकर भाग निकले। सुशीला देवी के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करते, वे काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के हुलिए के आधार पर नगर में काफी खोजबीन की। लेकिन बदमाशों को कोई पता नहीं चल पाया। एसओ रामायण यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। एक युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी के कर्मचारी से 40 हजार उड़ाए
नौतनवा। नगर के पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार की दोपहर पैसा जमा करने गए व्यापारी के कर्मचारी से उचक्के ने 40 हजार उड़ा दिए। नानकनगर मोहल्ला निवासी व्यापारी सरदार महेंद्र सिंह अपने कर्मचारी रगड़गंज निवासी छेदीलाल को बैंक में 40 हजार रुपये जमा करने के लिए भेजा। छेदीलाल के मुताबिक वह रकम जमा करने के लिए तीन लोगों के पीछे खड़ा था। तभी उनके पीछे दाढ़ी वाला एक व्यक्ति खड़ा हो गया। इसके बाद वह अपना होशोहवास खो बैठा और दाढ़ी वाले व्यक्ति का हाथ पकड़कर बैंक से बाहर आ गया।


थोड़ी देर बाद जब होश आया तो देखा कि रुपये की जगह रुमाल में कागज बांधकर रखा हुआ है। इसकी सूचना उसने मालिक को दी। सरदार महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना फोन से पुलिस को दी थी। एसओ रामायण यादव का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed