फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   caught with charas

चरस और गांजे के साथ दो भारतीय पकड़े

Fri, 16 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 16 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
caught with charas
सौनोली बार्डर पर ट्रक में मिली चरस। - फोटो : अमर उजाला
रूपनदेही,नेपाल। नेपाल के कई जिले इन दिनों नशीले पदार्थों का हब बना हुआ है। यहीं से तस्करी कर इसे भारत के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। गुरुवार को नेपाल पुलिस ने बाइक से भारत लाई जा रही बड़ी मात्रा में चरस और गांजा बरामद की है। नेपाल सशस्त्र सीमा पुलिस के डीएसपी गोबिंद पोखरैल ने बताया कि चरस और गांजा के साथ पकड़े गए दो युवक बिहार के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


ये बिहार नंबर की बाइक से 30 किलो चरस और 40 किलो गांजे की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। इन्हें नेपाल और बिहार सीमा के नेपाली जिला मोहतरी के मलिवारा से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि नशीले पदार्थों की यह बड़ी खेप बिहार के सीवान होते हुए गोरखपुर ले जाने की योजना थी। सीतामढ़ी निवासी दोनों युवकों से नेपाल के सप्लायरों के बारे में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि नेपाल के पहाड़ी जिले नशीले पदार्थों का हब बना हुआ है। यहां से तस्करी के जरिए भारत के शहरों तक नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed