{"_id":"58470a624f1c1be159448fec","slug":"break-lock-theft-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी के अंतर्गत धरमौली गांव में सड़क किनारे एक मकान के दो कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर डाली। पीड़ित ने चौकी प्रभारी को सूचना दे दी हैं।
धरमौली निवासी बबलू शर्मा चार दिन पहले परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर सूचना मिली कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। बबलू शर्मा घर पहुंचे और चैनल का ताला खोलकर अंदर घुसे तो अंदर के दोनों कमरों के ताले टूटे थे। घर में रखा सारा सामान तितर-बितर था। बाक्स और अटैची वगैरह तोड़े गए थे।
अंदर से छानबीन में पता चला कि 50 हजार नगदी सहित सोने की माला, लाॅकेट, अंगूठी, नथिया, करधन आदि जेवरात गायब हैं। बबलू शर्मा ने इसकी लिखित सूचना परतावल पुलिस चौकी प्रभारी को दे दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। जल्दी ही चाेर पकड़ लिए जाएंगे