{"_id":"58139fbc4f1c1b250ebc1dd5","slug":"bjp-leader-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरैया में हुआ हादसा भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरैया में हुआ हादसा भाजपा नेता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा/पुरंदरपुर। हरैया गांव में शुक्रवार की सायं छह बजे के करीब वाहन से कुचलकर भाजपा नेता की मौत हो गयी। भाजपा नेता की मौत के बाद घर के लोगो ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी भाजपा नेता रामकेवल पासवान (55) शुक्रवार की सायं छह बजे के करीब हरैया चौराहे से बाइक से घर आ रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। रामकेवल की मौत के बाद गांव के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए घटना की जांच करने की मांग की।
नेता की मौत के बाद स्थानीय व घर के लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर दुर्घटना कर मौत के घाट उतारने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ ओपी चौहान ने बताया कि भाजपा नेता की मौत दुर्घटना के कारण हुई है। घर वालों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।