फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bike lifter arrested

चरस के साथ बाइक चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 05 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
bike lifter arrested
पुलिस ने किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िहारी के निकट टेल फाल नहर पुल से शनिवार की सुबह पुलिस ने बाइक लिफ्टर गैंग के एक अभियुक्त को आधा किलो चरस के साथ पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्त की निशान देही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व उपनिरीक्षक राम प्रताप यादव अपने हमराहियों के साथ शनिवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे टेल फाल नहर पुल पर घात लगाए बैठे थे। इस बीच नेपाल की ओर से एक बाइक आती देख पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान युवक की बाइक के टूल बाक्स से आधा किलो चरस बरामद किया गया।
विज्ञापन


 बाइक के भी कागजात न मिलने पर युवक से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला की बाइक चोरी की है। वह भारत से दो पहिया वाहन चुरा कर नेपाल में बेचने का धंधा करता है। युवक की निशानदेही पर जंगल में छिपा कर रखी गई एक और बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली। बरामद बाइक को कब्जे में लेकर बाइक लिफ्टर जोगिंदर यादव उर्फ कोइल निवासी हरपुर परसौनी नवलपरासी नेपाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed