{"_id":"5bf06991bdec2269845aab26","slug":"bike-biker-collide-with-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाइन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कंबाइन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनापुर के पास सड़क पर कंबाइन मशीन से टकरा जाने से बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान की मौत हो गई। पुलिस कंबाइन मशीन चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक सवार की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ग्राम पंचायत मोहनापुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र (55) अपने घर से बाइक से परतावल ब्लॉक किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सामने से आ रही कंबाइन मशीन से बाइक टकरा गई। इस हादसे में हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इस हादसे की सूचना श्यामदेउरवा थाने में दी। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि कंबाइन मशीन चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।