फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Belwa drug business in the ticker shot, serious

बेलवा टिकर में दवा कारोबारी को गोली मारी, गंभीर

Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Belwa drug business in the ticker shot, serious
गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
 बेलवा टिकर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने एक दवा करोबारी के पेट में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कारोबारी बाइक से अपने चाचा के साथ महराजगंज से दवा खरीदकर लौट रहा था। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इधर घटना स्थल से सदर विधायक सुदामा प्रसाद के गुजरने और गाणी से न उतरने को लेकर लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर बासुदेव सरकार की डिस्पेंसरी व मेडिकल स्टोर  है। सोमवार को वह अपने चाचा के साथ  महराजगंज दवा खरीदने गए थे। रात करीब आठ बजे लौट रहे थे। घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टिकर के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक पर पीछे बैठे बासुदेव के पेट में सटाकर  गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बासुदेव के चाचा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  बताया जा रहा है कि कुछ साल से बासदेव के पिता एक हत्या के मामले में जेल में हैं। उसी हत्या से इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। एएसपी हरगोविंद मौके पर पहुंचे और जांच किए। एसपी भारत सिंह का कहना है कि पुलिस पुरानी रंजिश व अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed