{"_id":"5748976e4f1c1ba525690e11","slug":"arrest-with-doller","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉलर के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 28 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर युवक के पास यूएस डॉलर मिले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टम विभाग के सचल दल की टीम ने शुक्रवार की सुबह बनैलिया चौराहे के समीप एक टैक्सी वाहन में कश्मीरी युवक को पकड़ा। वह काठमांडू से सोनौली होकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। उसके कब्जे से यूएस डॉलर बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत 21 हजार रुपए आंकी गई है। बताया गया कि युवक कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान से लौटा था। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटीं हैं।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे सोनौली से एक टैक्सी गाड़ी गोरखपुर की तरफ जा रही थी। नौतनवा के बनैलिया चौराहे के समीप कस्टम की सचल दल टीम ने गाड़ी रोककर चेक की तो उसमें बैठे एक युवक के कब्जे से यूएस डॉलर और उसका भारतीय पासपोर्ट बरामद हुआ। इसके बाद कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जम्मू कश्मीर के बड़गाम निवासी रूहिद रशीद बताई।
जब उसके पासपोर्ट की जांच की गई तो पता चला कि वह 27 अप्रैल को बाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गया था। और पांच मई को उसी रास्ते भारत वापस लौटा था। पूछताछ में उसने बताया कि 23 मई को वह काठमांडू पहुंचा था। यहां एक व्यक्ति ने उसे डालर दिए हैं। बॉर्डर क्षेत्र से जुड़ीं कई खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। कस्टम के सहायक आयुक्त मधुकर आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इससे ज्यादा उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।