फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   arrest in post on social media against PM

पीएम के खिलाफ पोस्ट में युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 16 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
arrest in post on social media against PM
फेसबुक पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले भाजपा आईटी सेल के लोग सदर कोतवाली पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजपा के आईटी सेल प्रभारी ने निचलौल के संतोष गुप्ता नामक युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के फोटो पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा आईटी सेल के जिला प्रभारी अवधकिशोर ने बताया कि फेस बुक या अन्य सोशल साइट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी या अशोभनीय चित्र पोस्ट करने पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संभ्रांत व्यक्ति या संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित चित्र या अशोभनीय बातें लिखना कत्तई उचित नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के उच्च संवैधानिक पद पर आसीन है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी व अशोभनीय पोस्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी सेल भाजपा के जिला संयोजक संजय सिंह, सह संयोजक मनोज पांडेय, गौरव शर्मा, आईटी सेल भाजपा के पूर्व जिला संयोजक श्रद्धानंद त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, विकास जायसवाल, सतीश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।


चुनाव कार्यक्रम जारी
महराजगंज। डीएम वीके सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विधान सभा सामान्य निर्वाचन कार्यक्रमों की सूची जारी की। जिले में छठे चरण मेें चुनाव कराया जाएगा। जिसमें 7 फरवरी 2017 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगा। 14 फरवरी तक नामांकन, 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी तक पर्चा वापसी होगा। लेकिन मतदान 4 मार्च को होगा। मतगणना 11 मार्च को होगा। 15 मार्च तक निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed