फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of possession of land on Kotwal

कोतवाल पर जमीन कब्जा कराने का लगाया आरोप

Thu, 28 Mar 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of possession of land on Kotwal
कोतवाल पर जमीन कब्जा कराने का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई पदाधिकारियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कोतवाल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


 संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि मुन्ना जायसवाल के दो पुत्रों के नाम चिउरहां मऊपाकड़ शास्त्रीनगर में जमीन है। उस जमीन पर विवाद है। इस पर कुछ लोग जबरन टिन शेड लगा रहे थे। इस पर 100 नंबर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर यह समझौता कराया कि जब तक जमीन की पैमाइश नहीं होगी, तब तक दोनों पक्ष जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के सह पर आरोपियों ने टिन शेड लगा लिया है। इस जमीन पर पहले भी कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडि़त पक्ष को थाने में बैठाया गया। आरोपी युवक द्वारा उस जमीन पर ईंट और मिट्टी गिराई गई है। चेतावनी दी कि ऐसे कार्य को व्यापारी संगठन बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने उस जमीन से टिन शेड हटवाने, जमीन के पैमाइश के लिए सहयोग करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इस दौरान मुन्ना जायवाल, सुमित गोयल, फूलचंद्र अग्रवाल, विजय जाससवाल, अशोक गुप्ता, महेंद्रानंद जायसवाल, विनोद सिंह, गिरधारी, शिव कुमार रौनियार, प्रेमचंद्र सिंहानिया मौजूद रहे। उधर, कोतवाल रामदवन मौर्य ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed