फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   allegation of fake case

कॉलेज ने फर्जी मुकदमे में फंसाया

Sun, 07 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
allegation of fake case
एडीएम को ज्ञापन देकर वापस आते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। नगर के पीजी कॉलेज में एससीएसटी छात्रों से अवैध तरीके से फीस वसूलने के विरोध करने पर फर्जी मुकदमा में फंसाने के संदर्भ में शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।       
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि कालेज प्रशासन ने जबरन व अवैध तरीके से एसीएसटी छात्र-छात्राओं से जो फीस वसूली जा रही थी, उसका विरोध किया। विरोध करने पर कालेज के मुख्य नियंता व प्राचार्य धमकी भरे शब्दों में कहा कि जो हो रहा है, उसे होने दो। अन्यथा तुम्हें हवालात की हवा खानी पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि उसी समय छात्र संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर कालेज प्रशासन का विरोध करने लगे। तीन चार मिनट बाद कालेज के बाबू व सभी स्टाफ मौके पर पहुंच कर छात्र संघ पदाधिकारियों से उलझ और कहे कि कालेज प्रशासन की जो मंशा है वहीं करेगा। थोड़ी देर बाद कालेज के बाबू व नियंता मिलकर प्राचार्य कक्ष की सारी कुर्सियां बाहर फेंक दीं और छात्र नेताओं पर इल्जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस बल बुलाकर छात्र नेताओं को पिटवाया गया। कालेज में तीन चार करोड़ का घोटाला हुआ है। जब भी छात्र नेता जांच की मांग करते हैं तो उन्हें पुलिस से पिटवाया जाता है। उन्होंने टीम गठित कर जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष सूरज यादव, महामंत्री नरायनदत्त उपाध्याय, संयुक्त मंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक द्विवेदी के अलावा तमाम छात्र संघ के पदाधिकारी व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed