फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agitated farmers captured secretory and chairman

तौल न होने से नाराज गन्ना किसानों ने अध्यक्ष व सचिव को बनाया बंधक

Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
agitated farmers captured secretory and chairman
गन्ना क्रय समिति बृजमनगंज पर तौल न होने से किसानो ने समिति अध्यक्ष व सचिव को बनाया बंधक। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बृजमनगंज। दो दिन से क्रय समिति बृजमनगंज पर गन्ने की तौल न होने से शुक्रवार को किसानों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने समिति के अध्यक्ष व सचिव को बंधक बना लिया और गन्ना तौल कराने की मांग पर अड़ गए। जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन के बाद देर शाम को किसान माने। 
विज्ञापन


गुरुवार से ही क्षेत्र के किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर तौल होने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को भी तौल की उम्मीद न देख किसानों ने भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी की अगुवाई में सुबह करीब 10 बजे समिति अध्यक्ष अजय शंकर सिंह को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


किसानों के नाराजगी को देखते हुए अजय शंकर सिंह ने इसकी सूचना क्रय केंद्र के सचिव को दी। दोपहर एक बजे सचिव रमेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें भी किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ी। समिति के सचिव और अध्यक्ष को बंधक बना कर किसान क्रय केंद्र पर बैठ गए और तत्काल तौल कराने की मांग करने लगे। घंटों बाद जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शनिवार से गन्ना तौल का आश्वासन देकर किसानों को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केंद्र पर 9 दिसंबर से तौल शुरू हुई है। बीते 14 दिनों में केवल तीन दिन तौल हुई है। गन्ना सचिव रमेश सिंह ने बताया कि यह केंद्र गड़ौरा चीनी मिल को आवंटित है। मिल से वाहन की व्यवस्था नहीं होने से तौल में असुविधा हो रही है। यहां पर कुल 74 हजार कुंतल गन्ने की तौल होनी है। लेकिन, असुविधाओं के चलते अब तक मात्र 369 कुंतल गन्ने की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed