{"_id":"57ab7da44f1c1b7102ee4b17","slug":"accused-of-gangrape-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग रेप का आरोपी गिरफ्तार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंग रेप का आरोपी गिरफ्तार।
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज(ब्यूरो)। छह दिन पहले छात्रा को अगवा कर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी को टीम लगाई गई थी।
पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर के बाहर सोई छठी की छात्रा को लगभग 11 बजे दो युवक पहुंचे और मुंह बांधकर गांव से दूर उठा ले गए।
रात करीब 12 बजे घर वालों की नींद खुली तो लड़की को अपने बिस्तर पर नहीं पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना के अगले दिन सुबह लगभग चार बजे अचेत अवस्था में गांव के बाहर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे घर लाए। इस घटना से आहत छात्रा ने कीटनाशक निगल ली थी। उसे पनियरा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के उमेश व उमेश के मामा के लड़के सूरज के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी भारत सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम गठित थी। मुंबई भागने के दौरान दोनों को भौराबारी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।