{"_id":"57ec19414f1c1ba3745741f5","slug":"accused-in-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर किशोरी का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक-बधिर किशोरी का हत्यारोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक को पुलिस ने एसपी के समक्ष पेश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया में मूक-बधिर किशोरी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है। मूक-वधिर किशोरी का शव पोखरे में मिला था।
बैरिया निवासी अमेरिका चौहान ने 11 मई को थाने पर सूचना दी थी कि उसकी मूक-बधिर पुत्री संगीता (15) 10 मई को शाम चार बजे घर से घूमने निकली थी। देर रात घर न पहुंचने पर काफी तलाश की गई। थानाक्षेत्र घुघली के नरायनपुर स्थित पोखरे में लाश मिलने की सूचना पर वह वहां पहुंचा और शव की शिनाख्त की थी।
बुधवार को एसपी भारत सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस सूचना पर घुघली थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। उन्होंने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण उन्होंने स्वयं किया था तथा थानाध्यक्ष घुघली को मामले के पर्दाफाश के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर रहे लोगों से भी पूछताछ की गई। ज्ञात हुआ कि नरायनपुर गांव निवासी नूर सलाम घटना के बाद से फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गहराई से छानबीन की गई। अभियुक्त नूरसलाम का घटना में शामिल रहना पाया गया। बुधवार को थानाध्यक्ष घुघली अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर नरायनपुर से नूरसलाम को गिरफ्तार कर लिया। कार्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।