{"_id":"5a5fa3484f1c1b9f268b5024","slug":"accident-tractor-trolley-full-of-people-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी (महराजगंज)। मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी धाम के नारायणी नदी में स्नान कर घर लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर - ट्राली पलट गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उस पर सवार 17 लोग घायल हो गए।
पड़ोसी मुल्क नेपाल के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम स्थित पवित्र नारायणी नदी में भारत के बिहार व अन्य स्थानों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। मंगलवार की रात वापस लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर - ट्राली बर्दघाट सुस्ता के पूरब विनय त्रिवेणी गांव पालिका स्थित ठटिया पुल के पास अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे नहर में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक साधू केवट (40) की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार कलावती देवी (50), फुलपती देवी (50), गंगोत्री साहनी (60), सरदार केवट (55), दुर्गावती केवट (45), ईश्वर साहनी (45), किशोर साहनी (40) अरविंद चौधरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। नेपाल पुलिस के सहयोग से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को शहीद स्मृति सामुदायिक अस्पताल चौपत्तवां में भर्ती कराया गया। वहीं नौ अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य चौकी में उपचार कराया गया। त्रिवेणी प्रहरी चौकी इंचार्ज सई हरि वरुण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - ट्राली गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज की है। सभी घायल भी वहीं के रहने वाले हैं। ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। नौ अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगी है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।