{"_id":"57a789bb4f1c1b27592b8a08","slug":"accident-on-highway-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर कार-बाइक भिड़ी, सगे भाई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर कार-बाइक भिड़ी, सगे भाई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर के छपवा तिराहे के समीप गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर कार और बाइक में हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो सगे भाई बुरी तरह घायल हो गए। उनमें एक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया है।
सोनबरसा नेपाल निवासी परमात्मा एवं पप्पू अपनी बाइक से सोनौली की तरफ जा रहे थे। तभी सोनौली की तरफ से तेज गति से आ रही कार से बाइक टक्कर हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए और वे बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर गए। घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।
सूचना के बाद घटनास्थल के समीप स्थित एसएसबी की पहली बटालियन के जवानों ने बाइक सवार दोनों घायलों को अपने एंबुलेंस से न्यू पीएचसी नौतनवा पहुंचाया।
जहां पर दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद परमात्मा को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। उसके जांघ एवं घुटने की हड्डी बुरी तरह टूट गई है तथा शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है।