फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a mature girl died in miserable condition

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Tue, 04 Apr 2017 11:56 PM IST
maharajganj
maharajganj Updated Tue, 04 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोठीभार।
विज्ञापन

बीती रात में सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए लाई गई युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


महराजगंज जनपद के सीमावर्ती कुशीनगर जनपद अंतर्गत नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बेलवा घाट निवासी उमा अपनी 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया को सोमवार की देर रात सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर स्थिति में लेकर आए। जिसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुड़िया के गले में फंदे का निशान था। संदेह होने पर चिकित्सक ने इसकी सूचना तुरंत कोठीभार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed