फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घरेलू कलह से परेशान महिला बच्चों संग पोखरे में कूदी

घरेलू कलह से परेशान महिला बच्चों संग पोखरे में कूदी

Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान महिला बच्चों संग पोखरे में कूदी
घरेलू कलह से परेशान महिला बच्चों संग पोखरे में कूदी
विज्ञापन

गांव के लोगों ने महिला की बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द के पोखरे में एक महिला अपने दो बच्चों संग रविवार को दोपहर में कूद गई। गनीमत थी कि गांव के लोगों ने उसे देख लिया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि पोखरे में पानी भी कम था। लोगों के मुताबिक महिला घरेलू झगड़े से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया।

बसहिया खुर्द की रहने वाली कौशल्या (35) अपनी सास सुभाषनी से किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू कर दी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई की मारपीट हो गई। इसके बाद गुस्से में कौशल्या अपने दो बच्चों प्रिंस कुमार (3) और नीतीश (1) को साथ लेकर गांव के पोखरे की ओर चढ़ पड़ी। आसपास देखने के बाद वह बच्चों को लेकर पोखरे में कूद गई। गनीमत थी कि गांव के कुछ लोगों उसे पोखरे में कूदते हुए देख लिया और भागे-भागे मौके पर पहुंच गए। एक युवक ने पोखरे में कूद कर कौशल्या एवं उसके बच्चों को बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद कौशल्या अपने सास के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रही थी। लोगों ने उसे समझाया तब जाकर वह शांत हुई। आरोप लगाया कि घर, जमीन बंटवारे में गड़बड़ी की जा रही है। यह ठीक नहीं है। बंटवारे में सास की भूमिका ठीक नहीं है। उधर, सास ने बहू को ही कसूरवार ठहराते हुए अपने आप को निर्दोष बताया। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्भय सिंह का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed