{"_id":"5c9e5e58bdec222dc913091d","slug":"91553882712-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडा नदी में उतराता मिला अज्ञात शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडा नदी में उतराता मिला शव
विज्ञापन
नौतनवां। कस्बे के बाईपास गैस गोदाम के पीछे बैरियहवा गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव डंडा नदी में उतराता मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई होगी। सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने डंडा नदी में पेट के बल उतराता एक शव देखा। उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ पहुंची। चौकी प्रभारी नीरज राय ने लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं दिखे। वह काले रंग का पैंट पहने हुआ था। जबकि बाकी बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। वह भुंडी बाईपास के समीप एक बाग में रहता था और आसपास के कबाड़ को बीनता था। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।