{"_id":"5c212a78bdec2256a770543a","slug":"91545677432-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर अपहरण का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर अपहरण का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पर अपहरण का आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। ग्रामसभा बरगदवा माधोपुर निवासी एक महिला पर एक बालक का अपहरण करने का आरोप है। अपहृत बालक के पिता का आरोप है कि उक्त महिला ने बच्चे को बहला फुसलाकर किसी गांव के अनजान व्यक्ति को सौंप दिया। बच्चे के शोच मचाने पर अनजान व्यक्ति उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
ग्रामसभा बरगदवा माधोपुर निवासी पुंडरीक मिश्रा ने बताया कि रविवार की शाम गांव की एक महिला उनके पुत्र राज मिश्रा (10) को बहला फुसलाकर घर भगा ले गई। आरोपी महिला ने उसे एक अनजान व्यक्ति को सौंप दिया। महिला ने राज को उस व्यक्ति के साथ जाने को कहा। राज के जाने से मना करने पर महिला ने उसे काफी बहलाया फुसलाया लेकिन राज उसके बहकावे में नहीं आया और वहां से चिल्लाकर भागने लगा। इसके बाद महिला व अनजान व्यक्ति बालक को रास्ते में ही छोड़ फरार हो गए। राज ने चिल्लाते हुए घर पहुंचकर पूरी बात बताई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने बताया कि महिला कुसुम व उसके पति ओमप्रकाश के खिलाफ मारपीट, बहला फुसलाकर भगा ले जाने की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी महिला व उसका पति फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है।