{"_id":"5b39072d4f1c1b614d8b92d8","slug":"91530464045-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरगदवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बरगदवा कस्बे में रविवार की दोपहर विद्युत पंखा में करंट उतरने से एक बालक की मौत हो गई। घर के इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि बरगदवा कस्बा निवासी अब्दुल रहीम का इकलौता पुत्र आजाद (13) घर पर अकेला था। उसी दौरान बिजली आने पर वह पंखा के प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहा था। तभी पंखे में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से उसका दाहिना हाथ झुलस गया और बेहोश होकर गिर गया। घटना के समय बालक के पिता अब्दुल रहीम व पत्नी आशिया खातून खेत में रोपाई का काम करने गए थे। परिजन जब घर पर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा मिला। आनन फानन में परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के वहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार काफी सदमे में है। उनका रो रो कर बुरा हाल है।