फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नेपाल जा रहे 11 पशु बरामद

नेपाल जा रहे 11 पशु बरामद

Fri, 03 May 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नेपाल जा रहे 11 पशु बरामद
तस्कर गिरफ्तार, 11 पशु मुक्त कराए गए
विज्ञापन


बरगदवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के झिंगटी बीओपी के एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान गांव के समीप नो मेंस लैंड से शुक्रवार सुबह 11 पशुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। दो तस्कर चकमा देकर भाग निकले।

परसामलिक थाना क्षेत्र के झिंगटी बीओपी के एसएसबी जवान शुक्रवार भोर में सीमा से सटे नो मेंस लैंड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ तस्कर झुंड बनाकर पशुओं के साथ नेपाल सीमा की तरफ जाते दिखाई पड़े। जवानों को देखते ही पशुओं को छोड़कर भागने लगे। एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया। दो अन्य नेपाल भागने में सफल हो गए। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम हिमांचल बताया। वह ग्राम तीनकोनिया नर्सरी थाना पुरंदरपुर का रहने वाल है। इस संबंध में बीओपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को परसा मलिक पुलिस को सौंप दिया गया है। पशुओं को मधवलिया गोसदन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed