फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विवाद के दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से छोटे भाई की मौत

विवाद के दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से छोटे भाई की मौत

Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
विवाद के दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से छोटे भाई की मौत
ट्रैक्टर के चपेट में आने से कैलाश की मौत पर बिलखते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
दुदही।(कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र के दुदही दुर्गा मंदिर के पास रविवार को कटहल तोड़ने के विवाद को लेकर दो सगे भाई आपस में उठापटक करने लगे और उसी बीच गुजरी ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली से दबकर छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दुदही बाजार के पूर्वी ढाले के पास मां दुर्गा मंदिर के निकट दो सगे भाई 42 वर्षीय सत्यनारायण कुशवाहा और 35 वर्षीय कैलाश कुशवाहा पुत्रगण भूलन कुशवाहा रहते है। शनिवार की रात किसी व्यक्ति ने उनके पेड़ से एक कटहल का फ़ल तोड़ लिया था। उसी बात को लेकर रविवार को दोनों भाइयों की पत्नियां आपस में लड़ने-झगडने लगी।
विज्ञापन


उसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों भाई धक्का-मुक्की करते दुदही गुरूवलिया मार्ग पर पहुंच गए। उसी दौरान गुरूवालिया की तरफ से ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली गुजरी और छोटे भाई कैलाश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कैलाश बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जुटे आस- पास के लोगों ने घायल को सीएचसी दुदही पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उपचार के दौरान जिला अस्पताल में घायल कैलाश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेलिया था,लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed