फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विदेशी घुसपैठियों के लिए सोनौली सीमा मुफीद

विदेशी घुसपैठियों के लिए सोनौली सीमा मुफीद

Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विदेशी घुसपैठियों के लिए सोनौली सीमा मुफीद
विदेशी घुसपैठियों के लिए सोनौली सीमा मुफीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारत-नेपाल की महत्वपूर्ण सीमाओं में शुमार सोनौली पर घुसपैठियों की नजर है। बिना बीजा व पासपोर्ट के नेपाल के रास्ते भारत में आना अथवा फिर नेपाल के रास्ते गंतव्य देशों की ओर चले जाने के लिए विदेशी सोनौली सीमा की ओर रुख कर रहे हैं। वर्ष 2017-18 में सोनौली में कई ऐसे विदेशी नागरिक पकड़े गए, जिनके पास सरहद से प्रवेश के कोई कागजात नहीं मिले। चीन, अफ्रीका व नीदरलैंड व रूस तक के नागरिक सोनौली सीमा के रास्ते आसानी से घुसपैठ कर जा रहे हैं। इससे सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सवाल पैदा होने लगे हैं। इस बीच बीते मंगलवार को फर्जी आधार कॉर्ड बनवाकर नेपाल जाते वक्त उजबेकिस्तान की महिला एवं दिल्ली के एक युवक को पकड़ लिया गया।

सरहद पर एसएसबी, कस्टम, पुलिस व इमिग्रेशन विभाग के लोग जांच के लिए तैनात हैं। इसके बावजूद घुसपैठ के मामले बार - बार सामने आना सुरक्षा व्यवस्था में सेंध की ओर इशारा कर रहा है। भारत व नेपाल के कुछ लोग इस घुसपैठ के कारोबार में संगठित रूप से रैकेट चला रहे हैं। सोनौली सीमा से कई बार आतंकी भी घुसपैठ करते पकड़े गए हैं। जिससे सोनौली सीमा की संवेदनशील सुरक्षा के लिहाज से अहम हो गई है। आव्रजन अधिकारी सोनौली केएन प्रसाद का कहना है कि सीमा से होकर आने जाने वालों की सघन जांच की जाती है। गहन जांच के बाद ही सीमा पार करने दिया जाता है। अगर किसी के प्रपत्र में गड़बड़ी मिलती है तो त्वरित कार्रवाई की जाती है। जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर 2017 को नीदरलैंड का नागरिक मिगुएस कार्लोस, 21 नवंबर 2018 फ्रांसीसी नागरिक थाईबल्ट जैकस निचेल एरनेस्ट, 20 अप्रैल 2018 को रोमानिया का नागरिक पोपो वीसी, 6 अप्रैल 2018 को चीनी नागरिक चेनलांग हुई, 20 अप्रैल 2018 को रोमानिया का नागरिक पोपोवी सी एंड्रॉई तथा 9 जुलाई 2018 को चीनी नागरिक, ली जीकुं भारत से नेपाल में घुसपैठ करते पकड़े जा चुके हैं। बीते मंगलवार को उजबेकिस्तान की महिला उज्वानो रोवा दिलाफरूज को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ दिल्ली का एक युवक भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed