फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्राहक सेवा केंद्र पर गडबडझाला को लेकर ग्रहाकों में आक्रोश

ग्राहक सेवा केंद्र पर गडबडझाला को लेकर ग्रहाकों में आक्रोश

Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र पर गडबडझाला को लेकर ग्रहाकों में आक्रोश
ग्राहक सेेवा केंद्र में गड़बड़ी से ग्राहकों में आक्रोश
विज्ञापन

जांच के लिए एसबीआई मैनेजर में रीजनल कार्यालय को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। भारतीय स्टेट बैंक से जुडे़ ग्राहक सेवा केंद्र में कथित हेराफेरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पीड़ित व्यापारियों ने इस मामले में कार्रवाई के लिए हो हल्ला किया। इसके बाद एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने पूरे मामले की जांच नए सिरे से शुरू करते हुए एक और पत्र रीजनल कार्यालय को भेजा। साथ ही पुलिस ने भी ग्राहकों की तहरीर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोगों का आरोप था कि उक्त केंद्र में 20 लाख रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की गई। भारतीय स्टेट बैंक के घोडहवां शाखा के अधीन ग्राम सभा बूढ़ाडीह के लिए ली गई ग्राहक सेवा केंद्र की आईडी पर केन्द्र संचालक द्वारा ठूठीबारी रोड स्थित मंडी समिति भवन में ब्रांच खोल कर बैंकिंग कार्य किया जा रहा था। शुरू में तो सब कुछ ठीक रहा। आरोप है कि कम समय में ज्यादा रकम कमाने के चक्कर में केन्द्र संचालक ने ग्राहकों के खाते में ही हेरीफेरी करना शरू कर दिया। शुरुआती दौर में खातों में से सौ, दो सौ रुपये की अतिरिक्त निकासी कर उसे बैंक द्वारा काटने की बात कह कर ग्राहकों को झांसे में लेता रहा। बाद में खातों से हजारों की हेराफेरी शुरू हो गई। मामला उस वक्त खुला जब कुछ दिन पहले झुलनीपुर क्षेत्र की एक शिक्षिका ने अपने खाते से 20 हजार रुपये की निकासी की और घर पहुंची तो उनके खाते से 50 हजार रुपये कट जाने का मैसेज आया। हैरान परेशान शिक्षिका ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचीं तो केंद्र संचालक उन्हें भी झांसे में लेना चाहा लेकिन पीड़ित शिक्षिका ने मामले की शिकायत एसबीआई घोड़हवां के मैनेजर से की। इसके बाद मैनेजर ने केंद्र संचालक को फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर तुरंत शिक्षिका को रकम वापस कर दिया और मामले को किसी तरह मैनेज कर लिया। इसके बाद भी ग्राहकों के साथ ठगी का धंधा चलता रहा। बाद में सक्रिय हुए एसबीआई के मैनेजर ने ग्राहक सेवा केंद्र की आईडी लाक करा दिया। ग्राहकों का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा डाक घर की तर्ज पर भारतीय स्टेट बैंक का भी डेली खाता चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कुछ ग्राहकों ने तहरीर देकर खाते से रकम निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी बैंक अफसरों को देकर जांच कराई जा रही है। इस मामले में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed