फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

Tue, 19 Mar 2019 11:03 PM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में केस दर्ज
crime scene
बरगदवां। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मनिकापुर में बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हुई थी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा मनिकापुर निवासी सनोज यादव की बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गांव के तीन लोगों पर शराब में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया गया। मृतक के भाई जनार्दन यादव द्वारा दिए गए तहरीर के मुताबिक बीते रविवार को उसके छोटे भाई सनोज यादव (मृतक) को गांव के ही तीन लोग शराब पिलाने के लिए नेपाल ले गए। शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। जमीनी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष बरगदवा शिव मनोहर यादव का कहना है कि गांव के कमलेश, केदार व कुशीनगर जनपद के खड्डा निवासी सुरेंद्र यादव पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed