{"_id":"5c9127cbbdec22141e222d9e","slug":"71553016779-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमिश्रित शराब बनाने में महिला को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपमिश्रित शराब बनाने में महिला को जेल
Tue, 19 Mar 2019 11:02 PM IST
राकेश पांडेय
Maharajganj
Maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
red wine
अपमिश्रित शराब बनाने में महिला को जेल
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के वनग्राम अचलगढ़ में सोमवार को आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा में एक महिला समेत दो को हिरासत में लिया था। हिरासत में ली गई महिला के विरुद्ध अपमिश्रित शराब बनाने का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। जबकि कच्ची शराब बनाने के मामले में एक युवक को जेल भेजा गया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ में सोमवार को थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल व आबकारी निरीक्षक संदीपनाथ त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ छापा मारा था। जहां दो घरों में भठ्ठी से 30 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। वहीं अपमिश्रित शराब बनाने वाली महिला स्वीटी 50 व कच्ची शराब बनाने वाले भरत 25 को हिरासत में लिया गया था। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पूछताछ में स्वीटी द्वारा अपमिश्रित शराब बनाने की बात सामने आई। जिसके बाद महिला और युवक को जेल भेज दिया गया।