फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पांच बछडो के साथ तीन गिरफ्तार

पांच बछडो के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पांच बछडो के साथ तीन गिरफ्तार
निचलौल। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव के रास्ते नेपाल ले जाते समय भोर में पुलिस ने पिकअप सहित पांच बछड़ों के साथ तीन लोगों को पकड़ा। इनको पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव मय फोर्स पहुंचे और टिकुलहियां के पास पिकअप को रोक कर जांच की तो उसमें पांच बछड़े बरामद किए। पिकअप ने तीन लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम कादिर, शहाबु, अफजल निवासी करमहिया बताया। पुलिस ने तीनों लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया तथा पिकअप को सीज कर दिया।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से एक घायल
पुरंदरपुर। थाना के पुरंदरपुर चौराहे पर मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक शख्स घायल हो गया। स्थानीय लोग पीएचसी पुरंदरपुर ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव सूरपार के रामबचन (33) किसी काम से पुरंदरपुर चौराहे पर आए। सड़क की पटरी पर पैदल चल रहे थे कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। एसओ पुरदरपुर विनोद कुमार राव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed