फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बहू को निवस्त्र कर पीटा, महिलाओं ने बचाया

बहू को निवस्त्र कर पीटा, महिलाओं ने बचाया

Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बहू को निवस्त्र कर पीटा, महिलाओं ने बचाया
बहू को निवस्त्र कर पीटा, महिलाओं ने बचाया
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने से नाराज हैं घर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा (महराजगंज)। सदर कोतवाली के एक गांव में रविवार को जहां लोग उत्साह से मतदान कर रहे थे, वहीं एक व्यक्ति अपनी परिवार के सदस्यों के साथ अपनी बहू को निवस्त्र कर पीट रहा था। गांव की कुछ महिलाएं यह दृश्य देखकर खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने किसी तरह बहू को बचाया। उसका कसूर यह है कि उसने प्रेम विवाह किया है। उसका पति सऊदी अरब में काम करता है।

आरोप है कि रविवार की सुबह पहले सास-ससुर और जेठानी ने बहू की घर के अंदर पिटाई की। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो घर से बाहर कर कपडे़ उतार कर पिटाई की गई। ऐसा होते गांव की कुछ महिलाओं ने देख लिया। उन्होंने सिर्फ बहू को बचाया बल्कि पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ससुर को हिरासत में ले लिया। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी मिठौरा भिजवाया गया। उधर, ग्रामीणों ने बहू की पिटाई करने वाले सास-ससुर और जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि दो साल पहले एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने शादी कर ली। इससे युवक के घर वाले नाखुश रहते हैं और अक्सर बहू की पिटाई कर देते हैं। कोतवाली प्रभारी राम दवन मौर्य का कहना है कि अगर बहू की तरफ से तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed