{"_id":"5cc9ea85bdec22075a3bc624","slug":"61556736645-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में रोजगार सेवक सहित चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट में रोजगार सेवक सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में रोजगार सेवक सहित चार घायल
मिठौरा। घुघुली क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर महुअवा निवासी ग्राम रोजगार सेवक पर बच्चों के विवाद में पट्टीदारों ने हमला कर पत्नी और पिता को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। बुधवार को दिन में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने गाली-गलौज किया। पत्नी ने ग्राम रोजगार सेवक को फोन कर दिया। वह मिठौरा ब्लॉक पर किसी काम से गए थे। सूचना मिलने पर वापस घर आने पर मनोज कुमार गौतम ने पट्टीदारों के खिलाफ घुघुली थाने में शिकायत कर दी। इससे पट्टीदारों ने नाराजगी दिखाते हुए हमला कर दिया। रोजगार मनोज कुमार गौतम, पिता पुनर्वासी, पत्नी गिरजा देवी और दूसरे पक्ष से शांति देवी घायल हो गईं। थाना प्रभारी घुघुली मनीष कुमार सिंह का कहना है तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।