फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए धरना

ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए धरना

Sat, 15 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए धरना
ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए धरना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की जिला इकाई का धरना सिंचाई कार्यालय परिसर में तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

संगठन के अध्यक्ष आमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 30 अक्तूबर को सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय में कार्य करने वाले वरिष्ठ सहायक अमित कुमार यादव जरूरी कार्य निपटा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसी दौरान एक ठेकेदार पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी अभिलेख उठा ले गया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के मंत्री राणा प्रताप सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed