फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छत से गिरकर दरोगा की मौत

छत से गिरकर दरोगा की मौत

Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर दरोगा की मौत
छत से गिरकर दरोगा की मौत
विज्ञापन

-देवरिया जिले के लार के रहने वाले थे
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। सोनौली कोतवाली थाने में तैनात एक दारोगा की सदिंग्ध हाल में मौत हो गई। मौत छत से गिरकर होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सोनौली कोतवाली थाने में तैनात दरोगा जगदीश प्रसाद (58) अपने आवास में अकेले रहते थे। गुप्ता मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए जगदीश प्रसाद का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आए तो उन्होंने एक सिपाही को उनके कमरे पर भेजा। सिपाही ने आकर सूचना दी कि दरोगा मकान के पीछे जमीन पर औंधे मुंह गिरे हैं और उनकी मौत हो चुकी है। गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया दरोगा की मौत छत से गिरने की वजह से होने का अनुमान है। जगदीश प्रसाद देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि लगता है कि जगदीश प्रसाद देर रात छत से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed