{"_id":"59a072454f1c1bc9218b4ad8","slug":"61503687237-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दारू के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दारू के साथ एक युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक बाजार। शुक्रवार को क्षेत्र के कम्हरिया नाथनगर के सिवान में कच्ची शराब के साथ युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
क्षेत्र के कम्हरिया कला नाथ नगर के सिवान में राजू निवासी नर्सरी भकुरहवा बोरे में रखकर 100 लीटर कच्ची शराब लेकर साइकिल से कम्हरिया कला आ रहा था। कुछ लोग सिवान में शौच के लिए गए थे। इन लोगों को देख राजू रुक गया। राजू के रुक जाने से लोगों को शक हुआ और वे उसके पास जाने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देख राजू साइकिल छोड़कर भागने लगा। लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में हकीकत का पता चल गया। किसी ने चौक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार युवक का चालान कर दिया गया है।