{"_id":"586bef4f4f1c1ba3781596eb","slug":"570-cc-wine-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"570 शीशी नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
570 शीशी नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी में नेपाली शराब के साथ एसएसबी के जवानों ने पकड़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी(ब्यूरो)। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में नेपाली शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। गश्त के दौरान एसएसबी की टीम ने भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया।
मंगलवार की भोर में ठूठीबारी एसएसबी के मुख्य आरक्षी संतोष व अनुज अपने हमराहियों के साथ बार्डर से सटे गांव भरवलियां के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान नेपाल के तरफ से एक युवक साइकिल पर बोरे लाद कर आता दिखा। संदेह होने पर एसएसबी के जवानों ने धर दबोचा। जांच के दौरान साइकिल पर लदे 6 बोरों में रखी 19 कार्टन में 570 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा बड़ा टोला निवासी स्वामी नाथू चौहान के रूप में हुई। पकडे़ गए युवक को एसएसबी ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।