फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में तीन घायल

आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में तीन घायल

Sat, 18 May 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में हुई मारपीट में तीन घायल
बीच बचाव करने गए ग्राम प्रधान को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन


अमर उजला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में बृहस्पतिवार रात आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।
श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के धरमौली निवासी द्वारिका यादव के घर बृहस्पतिवार को कुड़वा उर्फ मुडकटियां से बारात आई थी। द्वारपूजा के लिए जाते समय आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा नृत्य किया जा रहा था। इसी बीच कुछ मनबढों ने नाचने को लेकर बरातियों से उलझना शुरू कर दिया। देखते-देखते मारपीट होने लगी। गांव वालों ने बरातियों को लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया। इससे तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे मुड़कटियां के ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विकास यादव ने किसी तरह हंगामा शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed